महंगाई और महिला अपराधों के विरोध में सपा नेत्री ने सिर पर चूल्हा रखकर प्रदर्शन किया

WhatsApp Image 2026-06-03 at 4.00.49 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। देश में बढ़ती महंगाई और उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराधों के विरोध में समाजवादी पार्टी की उपाध्यक्ष समयुन खान ने कार्यकर्ताओं के साथ अनोखा प्रदर्शन किया। सेठ दामोदर स्वरूप पार्क से सिर पर मिट्टी का चूल्हा रखकर प्रदर्शन करते हुए वे जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचीं और महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
समयुन खान ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता का जीवन कठिन हो गया है। पेट्रोल, डीजल, घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर मजदूरों, गृहणियों, छात्रों और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए घर का बजट संभालना मुश्किल हो गया है।
उन्होंने प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराधों पर भी चिंता जताई और कहा कि महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ज्ञापन में एलपीजी सिलेंडरों की बढ़ी कीमतें वापस लेने, पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने तथा महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की गई।प्रदर्शन में सपा कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और जनहित के मुद्दों पर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान आदित्य कश्यप, नीरज वाल्मीकि , काजल , श्रीन, निर्मल कौर, परमजीत , प्रिया , देववती , मीनाक्षी , शीला यादव। सोनू लाल , जुनैद खान , सोयल, वसीम , दानिश , मुन्ना , अनीश , अमर काले आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights