बरेली। फायरब्रांड हिंदू नेता साध्वी प्राची ने बुधवार को बरेली के सर्किट हाउस पहुंचकर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सूर्या हत्याकांड की कड़ी निंदा करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। साध्वी प्राची ने कहा कि जिस प्रकार दोस्ती के नाम पर सूर्या की हत्या की गई है, वह बेहद निंदनीय और चिंताजनक है। उन्होंने इस घटना को समाज के लिए गंभीर चेतावनी बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। साध्वी प्राची ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को “इस्लामिक बंगाल” बनाना चाहती थीं, लेकिन जनता ने उनके इस प्रयास को सफल नहीं होने दिया, जिसके कारण वह बौखलाई हुई हैं।उन्होंने कानून-व्यवस्था, राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी अपने विचार रखे। साध्वी प्राची के बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। उनके बयानों को लेकर समर्थकों और विरोधियों के बीच प्रतिक्रियाओं का दौर भी शुरू हो गया है।सर्किट हाउस में उनके आगमन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए थे।