कल्याण सिंह के निधन पर जताया दुःख
बिल्सी। अयोध्या राम जन्म भूमि आंदोलन के महानायक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर भाजपा के पदाधिकारियों ने गहरा दुःख जताया है। पूर्व जिला कोषाध्यक्ष विवेक राठी ने कहा कि प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा कराई जाने वाली बोर्ड परीक्षा में नकल का बोलबाला था। इस प्रथा को समाप्त करने के लिए उन्होंने ठोस कदम उठाए। उत्तर प्रदेश के अंदर नकल अध्यादेश लागू किया। जो काफी लंबे समय तक इस अध्यादेश का प्रभाव रहा और प्रदेश नकल मुक्त रहा। कल्याण सिंह का शासन बहुत ही संवेदनशील रहा। उनका शासन सर्वोत्तम शासन रहा क्योंकि उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार बहुत कम था। इस मौके पर पीयूष शाक्य, गगन राठी, प्रमोद कुमार, मधुप राठी। राहुल माहेश्वरी, दिनेश कुमार, मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
