बिल्सी। भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक त्यौहार रक्षाबंधन आज रविवार को नगर समेत क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास के साथ म नाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रेशम से बनी राखी को बांधा। साथ भगवान से अपने भाईयों की तरक्की के लिए प्रार्थना की। वहीं भाईयों ने अपनी बहन को राखी के बदले उपहार देते हुए उनकी रक्षा का संकल्प भी लिया। इधर क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित ऋषि आश्रम शुभ सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम पर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी वृद्ध महिलाओं ने आश्रम के संचालक वेदव्यास शर्मा को राखी बांधकर आशीर्वाद दिया। इस मौके पर अमित शर्मा, शिव गौड़ आदि मौजूद रहे। इधर अरिहन्त ग्रुप द्वारा संचालित अरिहन्त पौधारोपण समिति के तत्वावधान में समिति के बरिष्ठ उपाध्यक्ष अमनदीप उपाध्याय ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अनूठी मिसाल पेश की है उन्होंने रक्षा बंधन के पर्व पर अपनी प्रत्येक बहनों को गिफ्ट के रूप में ओषधीय पौधे भेट किया साथ ही उनकी बहनो से उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाने को कहा है। उनकी इस पर्यावरण संरक्षण की पहल की बदायूं जनपद में हर तरफ भूरी भूरी प्रशंसा की है ।