भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज मसीह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया

b2470dff-bf44-45ad-a430-bf0f04b413b5
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं की भाजपा के खाते में इसे एक और बडी उपलब्धि जुड़ना माना जा रहा है। पहले बदायूं निवासी सिडको के चेयरमैन दर्जा राज्यमंत्री को प्रमोशन देकर राज्यसभा सदस्य फिर केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया। अब भाजपा ने उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के निर्वतमान सदस्य मनोज मसीह को प्रमोशन देकर भाजपा के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया है।
मनोज मसीह लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं। वह भाजपा के अच्छे बुरे दिनों में भी साथ रहे हैं। कभी उन्होंने भाजपा से नाता नहीं तोड़ा, बल्कि हमेशा भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता बन कर कार्य करते रहे। मनोज मसीह भाजपा के प्रकोष्ठों में तमाम पदों पर रह चुके हैं। तमाम सामाजिक व शिक्षण संस्थाओं से भी जुड़े हैं। भाजपा हाईकमान ने उनके त्याग,समर्पण और परिश्रम को ध्यान में रखते हुए उन्हें एक तरह से पुरस्कृत किया है। भाजपा हाईकमान के इस फैसले से मनोज मसीह ही नहीं बल्कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को भी अपार खुशी हुई है।
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, सांसद डा. संघमित्रा मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, बरेली मेयर डा. उमेश गौतम, जिला अध्यक्ष अशोक भारतीय,क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग हरीश शाक्य,युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश यादव, नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल, अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री यश मालवीय आदि ने खुशी जाहिर करते हुए मनोज मसीह को शुभकामनाएं दी हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights