भाई-बहन के स्‍नेह के इस पवित्र पर्व रक्षाबंधन मौके पर उमड़ी महिलाओं की बसों में भीड़, फ्री में किया सफर

904278-busss
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

अमरोहा।  योगी आदित्यनाथ ने हर साल की तरह इस साल भी रक्षाबंधन के मौके पर राज्य की महिलाओं को फ्री बस सेवा का उपहार दिया है. सीएम ने राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया है. रविवार को अमरोहा जिले में बसों में सफर करने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. अमरोहा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके जौहरी ने बताया कि आज सबसे अधिक महिलाओं की संख्या रोडवेज डिपो पर नजर आ रही है. उन्होंने कहा कि हमारी 20 बसें खराब है लेकिन 45 बसें यात्रियों की सेवा में लगी हुई है. यात्रियों की सुविधा के लिए उनके चक्कर बढ़ा दिए गए हैं और किसी प्रकार से भी किसी को दिक्कत न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जौहरी के मुताबिक हर किसी को बताया जा रहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें. कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए मास्क अवश्य लगाएं. उन्होंने कहा कि भीड़ ज्यादा है इसलिए ऐसे में कई बार कोविड नियमों का पालन नहीं हो पाता, लेकिन हम प्रयास कर रहे हैं कि किसी यात्री को कोई भी दिक्कत ना हो.

रात 12 से अगले दिन रात 12 बजे तक रहेगी फ्री बस सेवा
आदेश के मुताबिक 21 अगस्त की रात 12 बजे से 22 अगस्त की रात 12 बजे तक परिवहन निगम की बसों पर महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है. बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर मिशन शक्ति के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 75 जिलों में कार्यक्रम किए जा रहे हैं. इसी के तहत ये फैसला लिया गया है. बता दें कि सरकार ने भाई-बहन के स्‍नेह के इस पवित्र पर्व पर बहनों को राज्‍य की सरकारी बसों में आने-जाने की मुफ्त सुविधा दी है. पिछले साल करीब साढ़े तीन लाख बहनों ने इस सुविधा का लाभ उठाते हुए रक्षाबंधन के मौके पर यूपी रोडवेज की बसों से यात्रा की थी.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights