बरेली। नकटिया निवासी सुशील कुमार गौतम ने कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर ताहिर पुत्र रियाज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ताहिर ने राजनीतिक द्वेष के चलते उनके खिलाफ झूठा प्रार्थना पत्र देकर दो लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। साथ ही एआई तकनीक का दुरुपयोग कर उनकी आवाज से मिलती-जुलती फर्जी ऑडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिससे उनकी सामाजिक व राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।प्रार्थी के अनुसार, पूर्व में ताहिर को अवैध गतिविधियों के चलते संगठन से निष्कासित किया जा चुका है। हाल ही में पैसे के विवाद के बाद वह रंजिश रखने लगा और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। अब समझौते के नाम पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का भी आरोप है।सुशील गौतम ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।