मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

एपीएम कॉलेज में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया आजादी का महापर्व

August 16, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। देश का 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह नगर के एपीएम पीजी कॉलेज उझानी में आज हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष विष्णु भगवान अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया उसके पश्चात वंदे मातरम् और राष्ट्रगान गीत के साथ देश के अमर शहीदों को याद किया गया। इस शुभ अवसर पर महाविद्यालय में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वतंत्रता और संविधान के प्रश्नों पर एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रोफेसर शिशुपाल सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।जिसमें उत्तर देने वाले विद्यार्थी को महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ त्रिवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। चीफ प्रॉक्टर डॉ त्रिवेन्द्र कुमार सिंह ने इस शुभ अवसर पर सभी को आजादी के महापर्व की बधाई दी एवं शहीद देशभक्तों के त्याग और बलिदान को याद दिलाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत वशिष्ठ ने सभी विद्यार्थियों को एवं समस्त शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर संजीव कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर शिल्पी पाण्डे ,प्रोफेसर आदर्शकांता प्रोफेसर जितेंद्र सिंह राणा,प्रोफेसर शुचि गुप्ता ,प्रोफेसर आदेश यादव, प्रोफेसर दौलत राम, प्रोफेसर श्रेष्ठ , प्रोफेसर सौरभ शुक्ला, प्रोफेसर रामकुमार, प्रोफेसर कंचन, प्रोफेसर सुष्मिता, प्रोफेसर अंशुल, प्रोफेसर मीनाक्षी, प्रोफेसर शालिनी शर्मा, प्रोफेसर जीतपाल आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights