विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू लोकशक्ति ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

WhatsApp Image 2026-05-06 at 4.04.48 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह फौजी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जनपद की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। संगठन ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।ज्ञापन में यूनियन ने लाल फाटक पुल के पास खड़े एक खतरनाक पेड़ को हादसों का कारण बताते हुए उसे तत्काल हटाने या स्थानांतरित करने की मांग की। साथ ही क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती पर रोष जताते हुए किसानों को हो रहे नुकसान का हवाला दिया और आपूर्ति सुचारू करने की मांग उठाई।किसानों को बीज और खाद की समय पर उपलब्धता न होने की समस्या भी प्रमुख रूप से उठाई गई। यूनियन का कहना है कि इससे बुवाई प्रभावित हो रही है और फसलों पर विपरीत असर पड़ रहा है। इसके अलावा आवारा पशुओं द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने की समस्या को उठाते हुए उन्हें पकड़कर गौशालाओं में भेजने की मांग की गई।स्मार्ट मीटरों को लेकर भी संगठन ने विरोध जताया और आरोप लगाया कि इनसे उपभोक्ताओं को आर्थिक व तकनीकी परेशानियां हो रही हैं, इसलिए इन्हें हटाया जाए।इसके अलावा सेंथल रोड जादोपुर में अवैध अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या को गंभीर बताते हुए प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई।इस दौरान मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह फौजी, दुर्गा प्रसाद , साहिल पटेल , नन्द किशोर, हरिशंकर आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights