बरेली। सिंधुनगर के पास कटरा चांद खां क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 7 बजे रोडवेज वर्कशॉप की एक जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में वहां से गुजर रहे रिक्शा चालक छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जा रहा है कि दीवार के मलबे में दबने से छोटेलाल के पैर में चार जगह फ्रैक्चर हो गया और एक कार दब गई । स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।हादसे की चपेट में एक वैगन-आर कार भी आ गई, जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार चालक को केवल मामूली चोट आई।घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। सैटलाइट चौकी इंचार्ज ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।स्नीय पार्षद ने आरोप लगाया कि यह दीवार पिछले कई महीनों से जर्जर हालत में थी और इसके गिरने की आशंका को लेकर कई बार रोडवेज वर्कशॉप के अधिकारियों को अवगत कराया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि समय रहते ध्यान दिया जाता तो यह हादसा टल सकता था।हादसे के बाद भी संबंधित विभाग के अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने पर स्थानीय लोगों में रोष है।