मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,विभिन्न कार्यक्रम हुए

August 16, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। बरेली-मथुरा हाईवे स्थित टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह और राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की अध्यक्ष मधु अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर किया। तिरंगा लहराते ही पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा।ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की भावना व्यक्त की। स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सेनानियों के त्याग और बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया। मंजीत खन्ना ने संगीत की मधुर प्रस्तुति से कार्यक्रम में देशभक्ति का रंग भर दिया। ऐश्वर्या मिश्रा, सुरभि मिश्रा, ज्योति गुप्ता, शलभ संतोषी, डॉ. ऋतु रस्तोगी, हरबीर सिंह, गुंजन वैश्य, मोहित शर्मा, ललित यादव एवं सुमित श्रीवास्तव ने भी देशभक्ति गीतों और प्रस्तुतियों के माध्यम से वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


विनीत प्रताप ने ओजपूर्ण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत भाषण प्रस्तुत किया। उनके प्रभावशाली संबोधन ने विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन शाजिया कय्यूम ने किया।विद्यालय की अध्यक्ष मधु अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों का भी बोध कराती है। विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व को समझते हुए अनुशासन, एकता और राष्ट्रप्रेम के मूल्यों को जीवन में अपनाना चाहिए तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।
प्रधानाचार्य आशीष रस्तोगी ने विद्यार्थियों से देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने तथा अनुशासन, एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता संग्राम के सभी अमर सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत नजर आया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights