मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से गूंजा शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर,ध्वजारोहण हुआ

August 17, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। शिव देवी सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिविल लाइन्स, बदायूँ में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय के व्यवस्थापक वीरेंद्र पाल झा एडवोकेट एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, ब्रज प्रांत के संघचालक शशांक भाटिया ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद विद्यालय परिसर भारत माता की जय और अमर शहीदों की जय के नारों से गूंज उठा।कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ। अतिथियों और प्रबंध समिति के सदस्यों ने अमर शहीदों एवं क्रांतिकारियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रबंध समिति के सदस्य डा. भास्कर शर्मा, आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक विनोद जी, बरेली विभाग प्रचारक कृष्णा जी, सह विभाग प्रचारक अनुज जी, बदायूँ विभाग प्रचारक सुधांशु जी, जिला प्रचारक भरत जी, नगर प्रचारक तुलसीदास जी, विभाग कार्यवाह जगजीवन राम, प्रांत कार्यवाह राजपाल जी, बरेली विभाग कार्यवाह मिथिलेश जी तथा जिला कार्यवाह बदायूँ मून गुप्ता सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।
देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मोहा मनमां सरस्वती की वंदना के बाद विद्यालय के भैया-बहिनों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। युवा आचार्य राहुल शर्मा ने ओजस्वी देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। बहिन यशिका भारद्वाज ने “जब जीरो दिया था भारत ने, तब दुनिया को गिनती आई” की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। वहीं ‘टूरिस्ट बस’ झांकी के माध्यम से विद्यार्थियों ने इंसानियत, सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं का प्रेरक संदेश दिया।
विद्यार्थियों से राष्ट्रसेवा का आह्वानविद्यालय के व्यवस्थापक वीरेंद्र पाल झा एडवोकेट ने कहा कि अमर शहीदों के त्याग और बलिदान के कारण ही देशवासी स्वतंत्रता के साथ जीवन जी रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने तथा भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर, सैनिक आदि बनकर राष्ट्रसेवा करने का आह्वान किया।प्रबंध समिति के सदस्य नरेश पाल गुप्ता ने धर्म के साथ कर्म के महत्व को समझाते हुए प्रेरक प्रसंग के माध्यम से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम अध्यक्ष राधा रमन गुप्ता एडवोकेट ने मां को बच्चे का प्रथम गुरु बताते हुए माता-पिता एवं गुरुजनों की आज्ञा का पालन करने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य कृष्ण हरि शर्मा एवं कौशल किशोर पाठक ने संयुक्त रूप से किया। प्रधानाचार्य वेदरत्न शर्मा ने अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने आवश्यक सूचनाएं प्रदान कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
इस अवसर पर नेशनल न्यूज ब्यूरो चीफ राजेश गुप्ता, सुधीश गुप्ता, विद्यालय मीडिया प्रमुख आचार्य लालाराम वर्मा, आचार्य विनय चौहान, राजेश कुमार, दिनेश चंद्र शर्मा, नरेश पाल सिंह, निरंजन सिंह, आचार्या कोमल, सुभाषिनी सक्सेना, प्रियंका सिंह, आयुषी सहित समस्त आचार्य एवं कर्मचारी स्टाफ उपस्थित रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights