मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आर.एस. मिलेनियम स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया

August 16, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आर.एस. मिलेनियम स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अमित गुप्ता व प्रधानाचार्या दीपिका सक्सेना द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान ने पूरे वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएँ, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और देश के प्रति अपने सम्मान को व्यक्त किया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विद्यार्थियों ने तिरंगे के सम्मान और देश की एकता एवं अखंडता का संदेश भी दिया।इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों को जिम्मेदार, अनुशासित एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण और देशभक्ति की भावना के साथ हुआ। विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights