दो दिन बाजार में नहीं गुजरेंगे ई रिक्शा वाहन

download

बिल्सी। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में दो दिनों तक यातायात की बेहतर व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कस्बा इंचार्ज सुनील कुमार सिंह ने दो दिनों के लिए नगर के मुख्य बाजार में चार पहिया और ई रिक्शा वाहनों के लिए नोएंट्री का आदेश जारी कर दिया है। ताकि बाजार में किसी तरह की जाम की समस्या पैदा न हो सके। साथ ही लोगों को राहत मिल सके। दो दिनों के लिए नगर के मुख्य बाजार में जाम की समस्या के बावत चार पहिया एवं ई-रिक्शा पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगें। जिसके लिए नगर के सीताराम तिराहे, बालाजी चौराहे, जिला सहकारी बैंक, थाना मोड़ पर नोएंटी की व्यवस्था की जा रही है। ताकि बाजार में जनता के लिए जाम की समस्या से जूझना न पड़ सके। जो कोई इसका उल्लघंन करेगा। उसको पुलिस द्वारा निर्धारित दंडित किया जाएगा।