बदायूँ के डीपीएस स्कूल में “गऊ माँ सेवा रोटी पात्र रखा गया,विद्यार्थियों को प्रेरित किया

WhatsApp Image 2026-04-23 at 7.32.06 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। हमारी भारतीय संस्कृति मेँ गाय को माता का स्थान दिया गया है। पहले घर घर मेँ गाय के नाम की पहली रोटी बनाई जाती थी। आज भी बहुत से घरों मेँ इस परम्परा को बनाये रखा गया है। लेकिन आधुनिकता और भागदौड़ भरी जिंदगी मेँ अब धीरे धीरे यह परम्परा विलुप्त होती जा रही है। लेकिन ब्रह्मदत्त गौशाला धाम की सराहनीय जागरूक पहल से फिर से यह परम्परा अनवरत शुरू हो जाएगी। दिल्ली पब्लिक स्कूल बदायूँ के सहयोग से ब्रह्मदत्त गौशाला धाम ने “गऊ माँ सेवा रोटी पात्र ” बनवाकर आज डीपीएस प्रांगण मेँ रखवाया है। इससे निश्चित ही अब प्रत्येक बच्चे के हाथों से गाय के नाम से रोटी डालना प्रतिदिन प्रारम्भ हो जायेगा। डीपीएस ने इस पवित्र कार्य के सहयोगी बनकर बहुत पुण्य कार्य किया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उक्त उद्बोधन नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने डीपीएस मेँ उपस्थित बच्चों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं से कहा। उद्बोधन से पूर्व नगर विधायक ने गऊ माँ रोटी पात्र मेँ रोटियां डालकर विधिवत शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि गौशालाधाम के सचिव सचिन भारद्वाज की प्रेरणा से डीपीएस बदायूँ ने यह पहल जो करी है, अब हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि यह जागरूकता प्रत्येक विद्यालय तक पहुंचाई जाये।वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खुराना ने कहा कि मेरा सभी बच्चों, उनकी माताओं और बहनों से अनुरोध है कि हर घर मेँ एक रोटी गौमाता के नाम बनाएं और उसे अपने बच्चों को प्रतिदिन दें, जिससे वह अपने विद्यालय में रखे रोटी सेवा पात्र में अपने हाथों से डालें। जिससे सभी रोटियां गौशाला धाम पहुँच जाएगी। इससे आपके बच्चों द्वारा यह पुनीत कार्य प्रतिदिन होता रहेगा। हमें अपने बच्चों के साथ ही अन्य परिवारों के बच्चों के अंदर भी गऊ माता के प्रति स्नेह और सेवा को बनाये रखना है। कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र मोहन सक्सेना ने किया।इस अवसर पर गौशाला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव प्रकाश, शैलेन्द्र प्रकाश, विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव सामंतो, वेद प्रकाश राठौर, पुनीत सक्सेना, सुमित आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights