श्रीनाथ नगरी सेवा समिति के रक्तदान शिविर में 50 लोगों ने किया रक्तदान

WhatsApp Image 2026-04-23 at 3.28.08 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। श्रीनाथ नगरी सेवा समिति द्वारा गुरुवार को आईएमए ब्लड बैंक में एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 50 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए मानवता की सेवा का संदेश दिया।समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने कहा कि स्वेच्छा से रक्तदान कर लोगों ने मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष बंटी ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया और “रक्तदान महादान है” का संदेश दिया गया, क्योंकि एक छोटा सा प्रयास किसी की जान बचा सकता है।
कार्यक्रम संयोजक शोभित अग्रवाल ने समाज के सभी नागरिकों से अपील की कि वे भी आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करें और जरूरतमंदों की मदद करें, ताकि एक स्वस्थ और संवेदनशील समाज का निर्माण हो सके।इस अवसर पर डॉ. अंजू उप्पल द्वारा समिति को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थापक सोनू भईया, श्रवण गुप्ता, सुधीर कुमार सिंह, बंटी ठाकुर, शोभित अग्रवाल, सतीश चंद्र वर्मा, पंडित केसरी नंदन, जसप्रीत कोहली, रिजु रस्तोगी, राहुल उप्पल, सोनू सैनी, दिवाकर शर्मा, रोहित रोहिल्ला, दीपक अग्रवाल, अंकुश रस्तोगी, विशाल चंद्रा, नवीन कौशल, प्रदीप गुर्जर, रजत, कन्हैया गुप्ता, दीपक गुप्ता सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights