किड्स बागबान प्ले एंड डे बोर्डिंग स्कूल में ग्रीन अर्थ डे बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया

WhatsApp Image 2026-04-23 at 12.08.21 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।।​कृष्णा पार्क कॉलोनी में स्थित किड्स बागबान प्ले एंड डे बोर्डिंग स्कूल में आज ग्रीन अर्थ डे का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर को पारंपरिक रूप से सजाया गया, जहाँ चारों तरफ हरियाली ही हरियाली नज़र आ रही थी। इस अवसर पर सभी बच्चे हरे रंग के परिधान में विद्यालय आये थे।इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।​कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा पौधारोपण के साथ की गई, जहाँ उन्होंने यह सीखा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। बच्चों ने “पृथ्वी को हरा-भरा बनाएं” और “प्लास्टिक मुक्त दुनिया” जैसे विषयों पर सुंदर पोस्टर और कलाकृतियाँ भी बनाईं।विद्यालय की प्रिंसिपल नीलू शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें बचपन से ही बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना जागृत करनी चाहिए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को ग्लोबल वॉर्मिंग और प्रदूषण जैसी समस्याओं के प्रति जागरूक करना था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और उत्साह से यह साबित कर दिया कि धरती को बचाने की जिम्मेदारी उम्र नहीं, बल्कि नेक इरादे देखते हैं।सभी बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर शपथ ली कि वे पानी की बर्बादी रोकेंगे और अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे ताकि हमारी धरती सुरक्षित और सुंदर बनी रहे। आज सभी बच्चे नन्हे माली के रूप में विद्यालय आये थे। बच्चों ने अपने छोटे-छोटे हाथों से विद्यालय के बगीचे में पौधे लगाए और उन्हें रोज़ पानी देने का संकल्प लिया। कक्षा के नन्हे कलाकारों ने रंग-बिरंगे पोस्टरों के ज़रिए ‘Save Earth’ और ‘No Plastic’ के संदेश दिए। सभी बच्चों ने मिलकर एक साथ शपथ ली कि वे पानी बर्बाद नहीं करेंगे और कचरा हमेशा डस्टबिन में ही डालेंगे।​स्कूल प्रशासन की ओर से बच्चों को बताया गया कि छोटे-छोटे प्रयासों से ही हम अपनी धरती को स्वर्ग बना सकते हैं। बच्चों को “Reduce, Reuse, Recycle” का मंत्र बहुत ही आसान तरीके से समझाया गया ताकि वे घर जाकर अपने माता-पिता को भी जागरूक कर सकें।दिन भर चली इन गतिविधियों ने बच्चों के मन में प्रकृति के प्रति प्रेम की एक नई ज्योति जलाई। कार्यक्रम में अरीव, अनमता, व्याख्या, सनाया, देव साहू, माधव चौहान, स्पर्श मिश्रा, प्रथम सूरी, आरोही साहू, सिद्धार्थ सिंह, पार्थवी सिंह, तृप्ति सिंह, तेजसी, राघव, सर्वज्ञ, आरना, शिवांश, सना, मो० श्यान, वृन्दा, हुम्मे कुलसुम, रुद्रांश सिंह, अदिति सिंह, आरव साहू, युवांश, एकता साहू, अनायज़ा, अरीवा, अलमान, उम्मत, दिव्यांशी आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया।अंत में सभी बच्चों को ‘अर्थ वॉरियर’ (Earth Warrior) के बैज देकर सम्मानित किया गया। ​विद्यालय की कोर्डिनेटर हर्षना रस्तोगी ने कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों और अभिभावकों को अर्थ डे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रकृति से जोड़ना है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights