बिल्सी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चला जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने आज बुधवार पशुओं को चुराने की योजना बना रहे दो चोरों को मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया। जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाल धीरज सिंह सोलंकी ने बताया कि बीती रात एसआई अनिल कुमार राणा फोर्स के साथ रात्रि गश्त कर रहे थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बेहटा गुसाईं के जंगल में पशु चोरी की योजना की दो लोग योजना बना रहे हैं। तभी पुलिस ने उनको दबोच लिया। जिसमें एक ने अपना नाम जोगिंदर पुत्र कप्तान यादव निवासी ग्राम शेखुपुरा थाना बिसौली दूसरे ने सत्यपाल पुत्र राम चरण निवासी ग्राम रायपुर जगवान थाना बिसौली बताया। अभियुक्तगण के पास से नाजायज चाकू, लाठी, रस्सी टॉर्च आदि बरामद हुए है। कोतवाल ने बताया पकड़े अभियुक्तों पर विभिन्न थाना क्षेत्र में अपराधिक मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।