उर्स-ए-ताजुश्शरिया के मौके पर कोहाड़ापीर पर लगा स्वास्थ्य शिविर
बरेली। उर्स-ए-ताजुश्शरिया के मौके पर आज कोहाड़ापीर फय्याज बिल्डिंग के पास निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मरकज ए अहले सुन्नत वेलफेयर ट्रस्ट(मरकज ऐड) के तत्वाधान में सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक किया गया। जिसमें शहर के प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवाईयां वितरित की गई। शिविर का उद्घाटन ट्रस्ट के सदर अल्हाज़ मोहसिन हसन खान व हस्सान रज़ा ने करते हुए कहा कि हमारी संस्था का उद्देश्य समाज के हर वर्ग के निचले तबके तक स्वास्थ्य व शिक्षा पहुंचाना है। उर्स में मज़हबी प्रोग्राम होते है साथ ही सामाजिक कार्य के लिए ये काम भी जरूरी है। आगे कहा कि ऐसे ज़रूरतमंद जो लोग प्राइवेट डॉक्टर को दिखाना चाहते है या मंहगी जांचे कराना चाहते है और आर्थिक तंगी के कारण नहीं करा पाते है उन लोगों की जांच आज शिविर में कराई गई। जिसमें विटामिन डी,विटामिन 12,थायरायड, यूरिक एसिड,कैल्सियम, लिपिड प्रोफाइल,सीबीसी व शुगर की फ्री जांच कराई गई। मोहसिन हसन खान ने बताया कि लोगों की सहूलियत के लिए शहर के अन्य स्थानों पर भी इस तरह के शिविर जल्द आयोजित किए जाएंगे।
शिविर प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अक्षत बॉस ने 196 लोगों की आंखों की जांच की जिसमें 43 लोगों के मोतियाबिंद पाया गया। 36 लोगों का मुफ्त ऑपरेशन संस्था द्वारा और 07 लोगो के आयुष्मान द्वारा राजेंद्र नगर के कैलाश आई हॉस्पिटल में अलग अलग तिथियों में कराया जायेगा। डॉक्टर संजीव कुमार थायरॉयड, शुगर,गंभीर रोग विशेषज्ञ , डॉक्टर अबू सईद नाक,कान व गला विशेषज्ञ डॉक्टर शरिक सिद्दीकी दत्त रोग विशेषज्ञ ,डॉक्टर कहकशां खानस्त्री रोग विशेषज्ञ ,डॉक्टर मुजाहिद खान जरनल फिजिशियन आदि ने स्वास्थ्य परीक्षण कर किया। लोगों को स्वास्थ के प्रति जागरूक करते हुए ज़रूरी सलाह दी।
शिविर में नेत्र परीक्षक जितेंद्र सिंह,चांद बाबू,गोदपाल यादव,मुनीश शर्मा,इमरान रज़ा, शाहनवाज रज़ा,आफताब रज़ा,साजिद रज़ा,जुनैद रज़ा,मुजफ्फर रज़ा,शरिक बरकाती,हाजी अज़हर बेग रिजवान रज़ा,उवैस खान आदि का विशेष सहयोग रहा।















































































