फर्जी पुलिसकर्मी बनकर रौब जमाने वाला युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद खुला राज

WhatsApp Image 2026-04-21 at 4.28.01 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्र में पुलिस की वर्दी का दुरुपयोग कर लोगों को गुमराह करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से खुद को पुलिसकर्मी बताकर इलाके में रौब जमाता था और थाने-चौकी तक उसकी आवाजाही बनी रहती थी।
जानकारी के अनुसार, कंजादास गांव निवासी हसन खान पुलिस की वर्दी पहनकर आम लोगों पर प्रभाव डालता था। वह पुलिसकर्मियों के साथ उठता-बैठता था, जिससे लोग उसे असली सिपाही समझ लेते थे। कई बार उसे वर्दी में सिपाहियों के साथ देखा गया, जिससे उसकी छवि और मजबूत हो गई थी।
मामला उस समय उजागर हुआ जब एक कार्यक्रम के दौरान आरोपी ने दूसरे समुदाय की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही विभिन्न संगठनों में आक्रोश फैल गया और कार्रवाई की मांग उठने लगी।
शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें सामने आया कि आरोपी फर्जी तरीके से पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को सिपाही बताता था। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी की पुलिसकर्मियों के साथ इतनी नजदीकियां कैसे बनीं और कहीं इसमें किसी स्तर पर लापरवाही तो नहीं हुई।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights