बरेली। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले पेंशनर्स ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री भारत सरकार व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी, बरेली के माध्यम से सौंपा। यह ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स महासंघ के आवाहन पर दिया गया। पेंशनर्स ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों में 8वें वेतनमान में पुराने पेंशनर्स को लाभ देने, कोरोना काल में रोके गए 18 माह के महंगाई भत्ते का भुगतान, रेल किराए में पूर्व की भांति छूट बहाल करने, पेंशनरों की राशिकरण कटौती 10 वर्ष में समाप्त करने तथा 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर प्रत्येक 5 वर्ष में 5 प्रतिशत पेंशन वृद्धि की मांग प्रमुख रूप से उठाई। इसके अलावा पेंशन को आयकर मुक्त किए जाने की मांग भी शामिल रही। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट स्वयं दामोदर स्वरूप पार्क पहुंचकर ज्ञापन प्राप्त किया। पेंशनर्स ने सरकार से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा जताई। ज्ञापन के दौरान संजीव मेहरोत्रा, रामप्रताप सिंह पटेल , अनीस अहमद , अजय कांत सक्सेना , दुर्गा प्रसाद , जमीर हसन खां, यशवीर सिंह , डी पी सिंह , अशोक पाल सिंह , सूरज पाल शर्मा , कुलजीत सिंह , जितेंद्र गंगवार आदि मौजूद थे।