अंबेडकर के सिद्धांतों पर आगे बढ़ रहा आत्मनिर्भर भारत :- रजनीकांत माहेश्वरी
बिल्सी/सहसवान/शेखूपुर :- संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान-2026 के अंतर्गत जनपद की विभिन्न विधानसभाओं में आयोजित विधानसभा की संगोष्ठी कार्यक्रम में बिल्सी विधानसभा का त्रिपाठी बारात घर बिल्सी में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष/एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, अनसूचित मोर्चा क्षेत्रीय संयोजक बुद्धपाल सिंह तथा सहसवान में माहेश्वरी होस्टल में उत्तर प्रदेश डायरेक्टर कोऑपरेटिव बैंक भूपेंद्र सिंह, पूर्व दर्जा मंत्री राममूर्ति लाल साथ ही शेखूपुर विधानसभा का ग्राम ऊनौला में उत्तर प्रदेश डायरेक्टर कोऑपरेटिव बैंक भूपेंद्र सिंह, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व दर्जा मंत्री राममूर्ति लाल ने संगोष्ठी को संबोधित किया।पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष/एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के सबसे बड़े संरक्षक थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और उन्हें जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी सम्मान और अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना ही बाबा साहब के विचारों का सच्चा सम्मान है और इसी दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जिस समतामूलक समाज की कल्पना की थी, उसे साकार करने की दिशा में आज भाजपा सरकार दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सामाजिक न्याय को नई दिशा दी है, जहाँ हर वर्ग को समान अवसर और सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार की योजनाओं ने गरीबों, दलितों और वंचितों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाया है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सुशासन, सुरक्षा और विकास का एक नया युग स्थापित हुआ है, जो बाबा साहब के आदर्शों के अनुरूप है।

डायरेक्टर कोऑपरेटिव बैंक, उत्तर प्रदेश भूपेंद्र सिंह ने कहा बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान आज भारत की शक्ति का सबसे बड़ा आधार है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार संविधान की मूल भावना, समानता, न्याय और अधिकार को सशक्त करने का कार्य कर रही है। उन्होंने आगे कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार भी गरीबों, दलितों, पिछड़ों और वंचितों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाया जा रहा है।पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा डॉ. अंबेडकर का संविधान हमें केवल अधिकार ही नहीं देता, बल्कि हमारे कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने कहा आज आवश्यकता है, कि हम सभी संविधान की मर्यादाओं का पालन करते हुए समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने बाबा साहब के विचारों को नीतियों में शामिल करते हुए अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया है। “सबका साथ, सबका विकास” का मंत्र वास्तव में बाबा साहब के सिद्धांतों का ही विस्तार है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा संचालित योजनाएं चाहे वह आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य या स्वरोजगार से जुड़ी हों समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।अनसूचित मोर्चा क्षेत्रीय संयोजक बुद्धपाल सिंह ने कहा डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ जो लड़ाई लड़ी, वह आज भी हमें प्रेरित करती है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार बाबा साहब के सिद्धांतों को नीति और नीयत दोनों में लागू कर रही है। आगे कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिला है और सभी वर्गों को समान अवसर देने का कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा इस अभियान के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें और बाबा साहब के विचारों को समाज में बताएं।पूर्व दर्जा मंत्री राममूर्ति लाल ने कहा डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक परिवर्तन की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा भाजपा की डबल इंजन की सरकार बाबा साहब के आदर्शों पर चलते हुए समाज के हर वर्ग को साथ लेकर विकास कर रही है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था, विकास और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिससे हर वर्ग को सुरक्षा और सम्मान मिला है। उन्होंने अंत में कहा कि हमें बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए एक समरस और सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।इस अवसर पर जिला महामंत्री जोगेंद्र सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी,, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, जिला उपाध्यक्ष उदयवीर दिवाकर, भगवान सिंह मौर्य, जिला मंत्री अजय तोमर, जिलाध्यक्ष धीरज पटेल, मंडल अध्यक्ष आदित्य महेश्वरी, चैयरमैन बिल्सी ज्ञानदेवी सागर, राहुल देव शाक्य, अनुराग दीक्षित, मुनेंद्र शाक्य, ओमप्रकाश सागर, अर्चित सिंह, शेखर सक्सेना, तेजस्वी सागर, दुष्यंत सिंह, सुधीर सोमानी, सत्यपाल, अवदेश, विवेक राठी, दीपक चौहान, टीटू जैन, कपिल मालपानी, बॉबी कोली, आकाश वाल्मीकि, राहुल कुमार बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।














































































