मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और रानी लक्ष्मीबाई टीम के सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया

April 17, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी : अयोध्या प्रसाद मेमोरियल पीजी कालेज में भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में संचालित रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। शिविर के दौरान रोवर्स-रेंजर्स ने तंबुओं का आकर्षक शहर बसाकर, मनोहारी रंगोली, उपयोगी गैजेट्स तैयार कर, बिना बर्तन भोजन बनाकर अपनी रचनात्मकता, दक्षता और आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट परिचय दिया।
मुख्य अतिथि गाइडिंग में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त संविलयन विद्यालय बरामालदेव की शिक्षिका गरिमा सिंह गुर्जर ने कहा कि समय जीवन की अमूल्य धरोहर है, जिसका सदुपयोग ही व्यक्ति को सफलता के शिखर तक पहुंचाता है। युवाओं लक्ष्य पाने के लिए अनुशासन, परिश्रम और दृढ़ संकल्प को जीवन का आधार बनाएं, प्रत्येक क्षण को सार्थक दिशा दें।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सहकारिता और विपरीत परिस्थितियों में धैर्यपूर्वक कार्य करने की क्षमता विकसित करती है, युवा देशभक्त के रुप में तैयार हो रहे हैं।
उप प्राचार्य प्रोफेसर शिशुपाल सिंह ने कहा कि युवा अपनी अंतर्निहित प्रतिभा और अदम्य ऊर्जा को पहचानें, सकारात्मक कार्यों में नियोजित कर समाज व राष्ट्र के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाएं।रेंजर लीडर शालिनी शर्मा और रोवर लीडर श्रेष्ठ गौर के नेतृत्व में कैंप फायर के दौरान देशभक्ति गीत, लोकनृत्य एवं नाट्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। विजेता वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप क्रू और रानी लक्ष्मीबाई टीम के सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। चीफ प्राक्टर डा.त्रिवेंद्र कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जीतपाल, डा. शिल्पी पांडे, डा.आदर्शकांता, डा. शुचि गुप्ता, आदेश आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights