सहसवान। कोतवाली पुलिस ने करीब डेढ़ महीने पहले सीएचसी परिसर से चोरी की गई सोलर प्लेटों समेत एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि 26 जून को सीएचसी की छत पर लगी 17 सोलर प्लेटें चोरी हो गई थी। इस मामले में सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा इमरान हसन सिद्दीकी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को पुलिस ने सैफुल्लागंज रोड पर कब्रिस्तान के पास से इमरान निवासी मुहल्ला दहलीज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने सीएचसी से सोलर प्लेटें चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर पांच सोलर प्लेटें बरामद कीं। पूछताछ के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया।