उझानी : अयोध्या प्रसाद मेमोरियल पीजी कालेज में भारत स्काउट गाइड के तत्त्वावधान में रोवर-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के पहले कम से कम संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीने, विपरीत परिस्थितियों और युद्ध जैसे हालातों स्वयं को तैयार रखनें की ट्रेनिंग दी गई। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के निदेशक डा. एमएस ए. अग्रवाल ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होती है। महानतम जीवन के लिए युवाओं को सेवा, अनुशासन और त्याग के मार्ग पर चलना चाहिए।प्राचार्य डा. प्रशांत वशिष्ठ ने कहा कि जीवन में आने वाली चुनौतियां हमें मजबूत बनाती हैं। जो विद्यार्थी कठिनाइयों का डटकर सामना करना सीख लेते हैं, वही लक्ष्य तक पहुंचते हैं।पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है। प्रत्येक युवा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और देशभक्ति के साथ करें।सच्ची देशभक्ति का परिचायक है।शिविर में रेंजर लीडर शालिनी शर्मा और रोवर लीडर श्रेष्ठ गौर के नेतृत्व में टोली निर्माण, अनुशासन, स्काउटिंग आंदोलन, राष्ट्रध्वज फहराने के नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, प्रार्थना के अलावा प्राकृतिक आपदाओं में स्वयं को तैयार रखने, घनें जंगलों में झोपड़ी निर्माण, विभिन्न आपदाओं में स्वयं को तैयार रखने की ट्रेनिंग दी गई।इस मौके पर उप प्राचार्य प्रोफेसर शिशुपाल सिंह, चीफ प्राक्टर डा. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह, आदर्श, दौलत राम, राम कुमार, आदेश, संजीव कुमार, सौरभ शुक्ला, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।