सांस्कृतिक केंद्र के प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय युवा संसद में किया शानदार प्रदर्शन: कुलपति जी ने किया सम्मानित

WhatsApp Image 2026-04-15 at 5.29.15 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के विश्वविद्यालय सांस्कृतिक केंद्र (कल्चरल क्लब) के दो प्रतिभाशाली युवा छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।दीपांशु दीप एवं सुनैना सक्सेना ने राष्ट्रीय युवा संसद में प्रतिभाग किया, जो दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरिंडा हाउस, नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस आयोजन में विद्यार्थियों ने विभिन्न मुद्दों एवं बिलों पर तार्किक वक्तव्यों के माध्यम से चर्चा-परिचर्चा में हिस्सा लिया। दीपांशु दीप ने विपक्ष की भूमिका निभाते हुए तथा सुनैना सक्सेना ने पक्ष में अपने विचार रखते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।आज विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. के.पी. सिंह ने दोनों छात्रों को पुरस्कृत कर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि “युवा संसद कार्यक्रम एक शैक्षणिक अनुकरण है, जिसके माध्यम से छात्र नेतृत्व क्षमता, नीतिगत मुद्दों की समझ, वक्तव्य कला, विविध विचारों को ग्रहण करने की क्षमता तथा वास्तविक संसद के कामकाज का अनुभव प्राप्त करते हैं। इस प्रकार के मंच युवा पीढ़ी को देश और समाज की समस्याओं को सुलझाने के तरीके भी सिखाते हैं। सवाल कैसे पूछें? उत्तर कैसे दें? तर्कपूर्णता और मौलिकता आज के युवाओं में इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेकर ही विकसित हो सकती है। विश्वविद्यालय के युवा इस वर्ष युवा संसद में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।”इस उपलब्धि पर कुलसचिव हरीश चंद, परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह, सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. ज्योति पाण्डेय एवं तपन वर्मा ने दीपांशु दीप और सुनैना सक्सेना को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में छात्रों की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights