बरेली। थाना सिरौली पुलिस ने सट्टा खेलते एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी सहित सट्टा सामग्री बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार 15 अप्रैल को करीब 11:17 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना सिरौली क्षेत्र के जंगबाजपुर मार्ग पर दबिश दी गई। इस दौरान अजब शाह पुत्र अहमद अली निवासी ग्राम जंगबाजपुर, थाना सिरौली को मौके से गिरफ्तार किया गया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सट्टा पर्चा, डायरी, एक डॉट पेन तथा 470 रुपये नगद बरामद हुए। इस संबंध में थाना सिरौली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अधिक पैसा कमाने के लालच में कभी-कभी सट्टा खेलता है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह, हेड कांस्टेबल राहुल गौतम और कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे।