बीआईएमटी की छात्राओं ने नारी वंदन अभियान की भव्य स्कूटी रैली में प्रतिभाग किया

WhatsApp Image 2026-04-15 at 5.27.14 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने एवं समाज में महिलाओं की भागीदारी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के अंतर्गत बीआईएमटी महाविद्यालय की एनएसएस (NSS) की छात्राओं द्वारा भारत सरकार द्वारा आयोजित एक भव्य स्कूटी रैली में प्रतिभाग किया गया और इस रैली को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस रैली में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिला सशक्तिकरण से जुड़े नारों के साथ शहर में जागरूकता फैलाने का कार्य किया। छात्राओं ने “नारी शक्ति, देश की शक्ति”, “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे संदेशों के माध्यम से समाज को प्रेरित किया ।रैली का शुभारंभ बदायूं क्लब से होकर भामाशाह चौक, इंदिरा चौक, बाबूराम मार्केट,दिनेश चौक, परशुराम चौक, महाराणा प्रताप चौक, पुलिस लाईन से होती हुई बदायूं क्लब पर आकर संपन्न हुई।इस रैली को सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता व पूर्व चेयरमैन बदायूं नगर पालिका दीप माला गोयल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए थे।महाविद्यालय निदेशक अक्षज रस्तोगी व आशीष सिंघल ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महाविद्यालय डीन अरविन्द कुमार गुप्ता व चीफ प्रॉक्टर सौरभ सक्सेना ने छात्राओं की उत्साहपूर्वक भागीदारी को लेकर यह संदेश दिया कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights