भाकियूं चढूनी का आठवें दिन भी तहसील परिसर में धरना जारी,प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं

WhatsApp Image 2026-04-14 at 4.27.45 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के परगना कोट अंतर्गत ग्राम अगोल के मजरा नगला खुर्द में गाटा संख्या 352 की भूमि पर कथित रूप से दबंगों द्वारा अवैध कब्जे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ता पिछले आठ दिनों से तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।धरने में शामिल किसानों का आरोप है कि तमाम शिकायतों और प्रयासों के बावजूद प्रशासन का कोई भी उच्च अधिकारी मामले में गंभीरता नहीं दिखा रहा है। संगठन का कहना है कि लेखपाल की कथित सांठगांठ से दबंगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया है और पीड़ित महिला को लगातार धमकियां दी जा रही हैं।पीड़ित महिला सोमवती 6 अप्रैल से लगातार तहसील बिल्सी में धरने पर बैठी हुई है, लेकिन अभी तक उसे न्याय नहीं मिल सका है। इससे नाराज होकर किसान यूनियन ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि अवैध कब्जा तत्काल हटवाया जाए, पीड़ित महिला को उसकी जमीन वापस दिलाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।धरने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष यार्वेंद्र यादव, तहसील अध्यक्ष रामसिंह, जिला उपाध्यक्ष इरशाद खान, रहिस अहमद, नैपाली, अनवर शाह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights