बदायूँ में भाजपा ने विभिन्न स्थानों पर डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई, याद किया

WhatsApp Image 2026-04-14 at 4.17.18 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ :- भारत रत्न, भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं सामाजिक न्याय के महान अग्रदूत बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा जनपद में विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दातागंज के मोहल्ला परा स्थित अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। वहीं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने नगर बदायूँ स्थित अम्बेडकर पार्क, गद्दी चौक में श्रद्धांजलि अर्पित की। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने दातागंज नगर के अम्बेडकर पार्क में तथा बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने ग्राम पंचायत गुधनी, रमनगला में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को स्मरण किया। तथा जनपद में जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा जनपद के प्रत्येक बूथों पर बाबा साहब के चित्र के समक्ष श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर उनके आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा बाबा साहब डॉ. आंबेडकर जी ने अपने अद्वितीय ज्ञान, संघर्ष और दूरदर्शिता के बल पर समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों को न्याय दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता, समानता और शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लेना चाहिए।सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा डॉ. भीमराव आंबेडकर जी द्वारा रचित भारतीय संविधान आज हमारे लोकतंत्र की मजबूत नींव है। उनके विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात कर ही हम एक सशक्त, समतामूलक और विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं। बाबा साहब का जीवन हमें कर्तव्य, अधिकार और समानता के प्रति जागरूक करता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा बाबा साहब का संपूर्ण जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक रहा है। उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया और समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर दिलाने का कार्य किया। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर एक समरस समाज के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा स्थापित मूल्यों, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व को अपनाकर ही हम एक सशक्त और संगठित राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में जागरूकता और एकता को बढ़ावा देना चाहिए।इस अवसर पर पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, पूर्व चैयरमैन ओमप्रकाश सागर, गोपाल शर्मा, रचित साहू, राजेश कुमार उर्फ झंडू भैया, तेजपाल सागर, रवि बाबू आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights