बदायूँ। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की 135वी जयंती पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने नेकपुर अंबेडकर पार्क जाकर भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया तथा पुष्प अर्पित किए। उसके बाद जिला अस्पताल के सामने अंबेडकर पार्क जाकर भी अंबेडकर जी के चित्र पर हार डालकर पुष्प अर्पित किए।बाबा साहब की जयंती के मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा आज हिन्दुस्तान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए बड़ा दिन है क्योंकि आज के दिन हिन्दुस्तान में बाबा साहब ने जन्म लिया। जिन्होंने गरीब, मजदूर, दलित, अल्पसंख्यक, शोषित, वंचित समाज के लिए जो संविधान लिखा, जिसकी वजह से देशवासियों को इंसाफ मिलता है। बाबा साहब जैसी महान शख्सियत देशवासियों के लिए गौरव की बात है।