बदायूँ। ज़िले के बिल्सी कस्बा निवासी वरिष्ठ कवि नरेंद्र गरल को उनके वर्षों के साहित्यिक अवदान को देखते हुए लखनऊ में लगभग बीस वर्षों से आयोजित विपुलम कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में इस वर्ष का विपुलम सम्मान दिया जा रहा है।यह सम्मान हर वर्ष एक वरिष्ठ कवि को दिया जाता है।इस सम्मान से देश के नामचीन हस्ताक्षर सम्मानित हो चुके हैं। जिनमें श्री गोपालदास नीरज,ओम प्रकाश आदित्य,सोम ठाकुर,माणिक वर्मा,वसीम बरेलवी,कुंअर बेचैन,हरिओम पवार,सुरेंद्र शर्मा,उदय प्रताप सिंह,संतोषानंद जी जैसे दिग्गज शामिल हैं।इस आयोजन के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रहेंगे।उत्तर प्रदेश साहित्य सभा लखनऊ के सुझाव पर प्रस्तावित यह सम्मान नरेन्द्र गरल को मिलने पर उत्तर प्रदेश साहित्य सभा बदायूँ के नवीन कार्यकारणी सदस्यों डॉ.कमला माहेश्वरी,मंजुल शंखधार, डॉ.प्रतिभा मिश्रा,डॉ.राम बहादुर व्यथित, अंजलि अग्रवाल,कुमार आशीष,डॉ.निशि अवस्थी,डॉ.उपदेश शंखधार,डॉ.शुभ्रा माहेश्वरी समेत सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है।गौर तलब है कि नरेंद्र गरल जी साहित्य सभा बदायूँ इकाई के संरक्षक भी हैं।प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.सोनरूपा एवं 2026-27 के लिए मनोनीत उत्तर प्रदेश साहित्य सभा बदायूँ के संयोजक गीतम सिंह ने इस श्रेष्ठतम चयन के लिए उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के प्रधान डॉ.सर्वेश अस्थाना का आभार व्यक्त किया है।