उझानी:- नगर के अयोध्या प्रसाद मेमोरियल महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉक्टर त्रिवेन्द्र सिंह ने महिलाओं में राजनीतिक जागरूकता लाने के बारे में बताते हुए कहा कि अथक प्रयासों से भारतीय महिलाएं सशक्तिकरण की दिशा में अग्रसर, साहित्यकार डॉ त्रिवेन्द्र ने अपने शोध ग्रन्थ एवं अपनी कृति भारतीय महिलाओं में राजनीतिक जागरूकता एवं सामाजिक विकास से प्रारम्भ करके अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रों में भारतीय महिलाओं को समाज में सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए अथक प्रयास किया है। अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम में भारतीय महिलाओं को शिक्षा, मतदाता जागरूकता, सामाजिक अधिकारों, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा आदि समस्त क्षेत्रों में जागरूक करने हेतु उनके लिए व्याख्यान प्रस्तुत किए गए हैं। वर्तमान समय में भारतीय महिलाओं को समाज में, उचित सम्मान एवं सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त हो इसके लिए उनके असाधारण प्रयास जारी हैं। बहुत शीघ्र डॉ त्रिवेन्द्र कुमार सिंह की प्रकाशित होने वाली कृतियाँ भारतीय महिलाएं सुरक्षा एवं रोजगार, भारतीय महिलाएं शिक्षा एवं स्वास्थ्य और प्रतिभाशाली महिलाएं , भारत में महिला सशक्तिकरण को मजबूत दिशा प्रदान होगी।