90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने पर कोटेदारों ने मुख्यमंत्री योगी और खाद्य मंत्री का जताया आभार

WhatsApp Image 2026-09-02 at 1.43.29 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में 35 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि कर इसे 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने पर जनपद बरेली के समस्त उचित दर विक्रेता प्रदेश उपाध्यक्ष अंशुल अग्रवाल , सरताज अहमद , राजिया वेगम , ओमकार सिंह, अनम , मयूर कुमार , नरेश गंगवार , अंकित गंगवार
ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
कोटेदारों की ओर से जिलाधिकारी बरेली के माध्यम से मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में कहा गया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित दर विक्रेता प्रदेश के गरीब, जरूरतमंद और पात्र परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। लाभांश में की गई वृद्धि से विक्रेताओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी और यह सरकार की उनके प्रति संवेदनशीलता व सम्मान का प्रतीक है।
उचित दर विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश भर के हजारों कोटेदारों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय का विशेष धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने कोटेदारों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सरकार के समक्ष रखा तथा लाभांश बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जनपद बरेली के समस्त उचित दर विक्रेताओं ने विश्वास जताया कि सरकार भविष्य में भी उनके हितों में सकारात्मक निर्णय लेती रहेगी। इस दौरान सरताज अहमद , राजिया वेगम , ओमकार सिंह, अनम , मयूर कुमार , नरेश गंगवार , अंकित गंगवार , अंशुल अग्रवाल हरि सिंह , अशोक मेहरोत्रा, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights