शेखूपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर शेखूपुर के बूथ संख्या 14, 15, 16, 17 व 18 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। गांव के जाटव मोहल्ले में स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर भी स्थानीय लोगों ने माल्यार्पण किया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र होकर डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए और “बाबा साहेब अमर रहें” के नारे लगाते हुए बदायूं स्थित हाथी पार्क में आयोजित भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा बसोमा मंडल अध्यक्ष गुलशन प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी प्रेम चन्द्र पाल, कोषाध्यक्ष बृजेश साहू, शक्ति केंद्र संयोजक कुंवरसेन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।