बदायूँ। अटल विचार मंच ने केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा का बदायूं से दिल्ली ट्रेन संचालन पर उनके प्रयासों की प्रशंसा की और उनका आभार व्यक्त कर स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया । अटल विचार मंच के सचिव अजय शर्मा ने कहा पिछले कई वर्षों से मंच एवं उसके कार्यकर्ता बदायूं से दिल्ली और लखनऊ के लिए ट्रेन चलाने की मांग जनप्रतिनिधियों से करता रहा है पिछले वर्ष अटल विचार मंच के सचिव ने बी एल वर्मा को बदायूं से दिल्ली और लखनऊ के लिए ट्रेन चलाने के लिए ज्ञापन दिया था। श्री वर्मा ने उस समय पर कार्यकर्ताओं के पदाधिकारी के लिए आश्वासन दिया था कि शीघ्र ही बदायूं से दिल्ली और लखनऊ के लिए मैं ट्रेन चलाने का पूरा प्रयास करूंगा आज आजादी के बाद बदायूं से दिल्ली के लिए ट्रेन का संचालन हो रहा है इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया इस अवसर पर जितेंद्र कुमार कश्यप एडवोकेट अमन शर्मा एडवोकेट विराट दुबे पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश बाबू शर्मा एडवोकेट अरविंद लाल बाल्मीकि एडवोकेट सुरेंद्र पाल शर्मा मदन लाल गुप्ता संजीव पाराशरी ओमप्रकाश कश्यप हिमांशु सक्सेना रविंद्र नाथ जौहरी एडवोकेट डॉ पंकज सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे