पार्क पर ब्लॉक प्रमुख के पति ने किया कब्जा खेलने से किया मना , डीएम से की शिकायत
बरेली। सुभाष नगर क्षेत्र की सर्वोदय नगर कॉलोनी, गली नंबर 2 के निवासियों ने सरकारी पार्क/ग्राउंड पर अवैध कब्जा, तोड़फोड़ और बच्चों को धमकाने के मामले में जिलाधिकारी से शिकायत की है। क्षेत्रवासी वरुण आर्य, आदर्श यादव, राहुल, संचित समेत अन्य लोगों ने ब्लॉक प्रमुख के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, कॉलोनी में स्थित सरकारी पार्क का उपयोग प्रतिदिन सुबह-शाम स्थानीय लोग टहलने और बच्चे वॉलीबॉल सहित अन्य खेल खेलने के लिए करते हैं। आरोप है कि 10 अप्रैल की शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच ब्लॉक प्रमुख रजनी चौहान के पति अरविंद सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और जबरन ग्राउंड पर कब्जा करने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकाते हुए कहा कि “जहां शिकायत करनी है कर लो, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।” जाते समय बच्चों को मारपीट की धमकी भी दी गई। इसके बाद 11 अप्रैल की सुबह जब बच्चे ग्राउंड पहुंचे तो वहां की स्थिति बदली हुई मिली। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, ग्राउंड को ट्रैक्टर से जुतवा दिया गया था और वॉलीबॉल के पोल उखाड़कर फेंक दिए गए थे। साथ ही पार्क पर ताला लगाकर कब्जा कर लिया गया। आरोप है कि पार्क का निजी उपयोग किया जा रहा है, जिसमें कुत्ता घुमाना, अवैध पार्किंग और जनरेटर लगाना शामिल है। पूर्व में भी बच्चों को खेलने से रोका गया और पुलिस बुलाकर हटाया गया था।
क्षेत्रवासियों ने इसे सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा, तोड़फोड़ और बच्चों को भयभीत करने का मामला बताते हुए जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और पार्क को कब्जे से मुक्त कराकर भविष्य में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।पार्क पर ब्लॉक प्रमुख के पति ने किया कब्जा खेलने से किया मना , डीएम से की शिकायतबच्चों ने धमकाने का लगाया आरोप बरेली। सुभाष नगर क्षेत्र की सर्वोदय नगर कॉलोनी, गली नंबर 2 के निवासियों ने सरकारी पार्क/ग्राउंड पर अवैध कब्जा, तोड़फोड़ और बच्चों को धमकाने के मामले में जिलाधिकारी से शिकायत की है। क्षेत्रवासी वरुण आर्य, आदर्श यादव, राहुल, संचित समेत अन्य लोगों ने ब्लॉक प्रमुख के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, कॉलोनी में स्थित सरकारी पार्क का उपयोग प्रतिदिन सुबह-शाम स्थानीय लोग टहलने और बच्चे वॉलीबॉल सहित अन्य खेल खेलने के लिए करते हैं। आरोप है कि 10 अप्रैल की शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच ब्लॉक प्रमुख रजनी चौहान के पति अरविंद सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और जबरन ग्राउंड पर कब्जा करने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकाते हुए कहा कि “जहां शिकायत करनी है कर लो, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।” जाते समय बच्चों को मारपीट की धमकी भी दी गई।
इसके बाद 11 अप्रैल की सुबह जब बच्चे ग्राउंड पहुंचे तो वहां की स्थिति बदली हुई मिली। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, ग्राउंड को ट्रैक्टर से जुतवा दिया गया था और वॉलीबॉल के पोल उखाड़कर फेंक दिए गए थे। साथ ही पार्क पर ताला लगाकर कब्जा कर लिया गया। आरोप है कि पार्क का निजी उपयोग किया जा रहा है, जिसमें कुत्ता घुमाना, अवैध पार्किंग और जनरेटर लगाना शामिल है। पूर्व में भी बच्चों को खेलने से रोका गया और पुलिस बुलाकर हटाया गया था।
क्षेत्रवासियों ने इसे सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा, तोड़फोड़ और बच्चों को भयभीत करने का मामला बताते हुए जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और पार्क को कब्जे से मुक्त कराकर भविष्य में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।














































































