बदायूं। औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने बुधवार को जनपद में संचालित रक्त भंडारण इकाइयों के लाइसेंस संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय, बदायूं में रक्त भंडारण इकाई के नए लाइसेंस के लिए निरीक्षण किया। जिला महिला चिकित्सालय में स्थापित रक्त भंडारण इकाई की क्षमता 30 यूनिट संपूर्ण मानव रक्त की है। निरीक्षण के दौरान औषधि निरीक्षक ने इकाई में उपलब्ध व्यवस्थाओं और आवश्यक मानकों का जायजा लिया। इसके अलावा औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिसौली में भी रक्त भंडारण इकाई के लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए निरीक्षण किया। बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की रक्त भंडारण इकाई की क्षमता 10 यूनिट संपूर्ण मानव रक्त की है। निरीक्षण के दौरान रक्त भंडारण इकाइयों में आवश्यक व्यवस्थाओं और मानकों की जांच की गई। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए।