बदायूं। संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद आदित्य यादव 14 अप्रैल को संसदीय क्षेत्र बदायूं में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभाग करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद आदित्य यादव प्रातः 10:00 बजे विधानसभा क्षेत्र बिल्सी के कस्बा उझानी स्थित डॉ. भीम अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। इसके पश्चात वह प्रातः 10:30 बजे बदायूं शहर स्थित डॉ. अम्बेडकर पार्क पहुंचकर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम प्रातः 11:30 बजे बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के होली चौक, मोहल्ला नंबर-5 स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क में रहेगा, जहां वह बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। दोपहर 12:00 बजे सहसवान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गंधरौली स्थित डॉ. अम्बेडकर पार्क प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। दोपहर 1:00 बजे सांसद आदित्य यादव बिसौली विधानसभा क्षेत्र के फैजगंज बेहटा पहुंचेंगे, जहां वह बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 2:00 बजे गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के गवां में आयोजित डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती की शोभा यात्रा में शामिल होंगे। अपराह्न 3:00 बजे वह बबराला स्थित डॉ. अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।