लक्ष्मीनगर में अवैध शराब दुकान के खिलाफ विरोध तेज, तीन दिन में कार्रवाई न होने पर धरने की चेतावनी

WhatsApp Image 2026-04-13 at 4.14.11 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। लक्ष्मीनगर क्षेत्र में संचालित अवैध कम्पोजिट शराब की दुकान को लेकर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए दुकान को तत्काल अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
शिकायत में बताया गया कि जिला आबकारी अधिकारी द्वारा पिछले वर्ष संजय नगर से हटाकर उक्त शराब की दुकान को लक्ष्मीनगर में स्थानांतरित किया गया था। तभी से क्षेत्र की जनता इस दुकान को हटाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। कई बार अधिकारियों द्वारा दुकान हटाने का आश्वासन भी दिया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध रूप से संचालित इस दुकान की शिकायत आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन से कई बार की जा चुकी है, बावजूद इसके दुकान बंद नहीं कराई गई। संघर्ष के दौरान दुकान मालिक और क्षेत्रवासियों के बीच एक समझौता भी हुआ था, जिसमें तय हुआ था कि 1 अप्रैल 2026 से दुकान को अन्य स्थान पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। यह समझौता मौजूदा सांसद की उपस्थिति में हुआ था, लेकिन अब द्वितीय पक्ष भानु प्रताप इससे पीछे हट गया है।
इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र के सभासदों और जनता में भारी नाराजगी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अविलंब इस अवैध दुकान को बंद कराया जाए या कहीं अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।
आंदोलन की चेतावनी
ज्ञापन में स्पष्ट कहा गया है कि यदि तीन दिन के भीतर दुकान को नहीं हटाया गया तो सभी पार्षद और क्षेत्रवासी आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
संजय नगर में आवंटित शराब की दुकान को लक्ष्मीनगर में अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसे तुरंत बंद किया जाए या अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।
शिकायत के दौरान बबलू पटेल , रंजना सिंह , रश्मि सिंह , रेनू , छवि , लोंगश्री, विमला देवी , सुमन , संतोष , भगवती , आशा , सीता , नीलम , सीता पटेल, बबली पटेल पार्षद चंद्रपाल राठौर , अमरीश कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights