बरेली। थाना प्रेमनगर पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 11 अप्रैल को वादी की तहरीर पर सरताज आलम पुत्र सगीर अहमद, निवासी कहरान रिठौरा, थाना हाफिजगंज के खिलाफ नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस संबंध में थाना प्रेमनगर पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया। अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को मुन्ना तारकश मस्जिद वाली गली के पास से सुबह करीब 11:40 बजे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कोरियर डिलीवरी का काम करता है और घटना के दिन बच्ची के घर कोरियर देने गया था, जहां बच्ची के अकेले होने पर उसने यह कृत्य किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक आशीष कुमार और कांस्टेबल सचिन बंसल की टीम द्वारा की ।