पॉक्सो एक्ट के आरोपी को कैण्ट पुलिस ने किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-13 at 4.17.44 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना कैण्ट पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 11 अप्रैल को थाना कैण्ट क्षेत्र की एक महिला की तहरीर पर आरोपी सतीश गिरी पुत्र सोहन गिरी, निवासी ग्रास मंडी नकटिया, थाना कैण्ट के खिलाफ उसकी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस संबंध में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया।
अभियान के तहत 12 अप्रैल को निरीक्षक अपराध भारत सिंह व उपनिरीक्षक रोहित तोमर की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कठपुला पुल क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।
पूछताछ में आरोपी ने अपनी सफाई न्यायालय में प्रस्तुत करने की बात कही है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights