बरेली। खालसा साजना दिवस (वैसाखी पर्व) के क्रमवार जारी क्रम में आज सुबह गुरुद्वारा माडल टाउन गुरूद्वारा माडल टाउन से शान से बड़ी प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी सुबह 6 बजे साहिब श्री गुरू ग्रंथ साहिब एवं पंज प्यारों की अगुवाई में शान से माडल टाउन में ही निकली। रास्ते में प्रभात फेरी का स्वागत फूलों की बरखा एवं के साथ किया गया 9 बजे समाप्ति हुई। रात को उस्ताद भाई मनदीप सिंघ द्वारा बनाई हुई सिक्ख कीर्तन फुलवाड़ी ने सजाया राग दरबार। जिसमें विभिन्न वाद्य यन्त्रों पर साहिब श्री गुरू ग्रंथ साहिब में दर्ज रागों पर आधारित बच्चों ने संगत को मंत्र मुग्ध कर दिया। प्रबंधक कमेटी ने बच्चों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। विशेष कीर्तन दरबार में हिमाचल प्रदेश पाउंटा साहिब से आये भाई अमनदीप सिंघ ने गुरबाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया उन्होंने शबद “पी अमृत आघानिया गुरु अमर कराया” एवं शबद ” अमृत की सार सोई जानै जो अमृत का व्यापरी होवै”। समाप्ति पर गुरू का लंगर अटूट बाँटा गया। संचालन महासचिव गुरदीप सिंघ बग्गा ने किया। प्रभात फेरी का संचालन गुरुदर्शन सिंघ गुरमीत सिंघ, प्रभजोत सिंघ, मंजीत सिंघ एवं राजेंदर सिंघ ने किया ने किया। मुख्य सेवादार मालिक सिंघ कालड़ा ने बताया कि खालसा साजना दिवस 14 अप्रैल को है।पूर्व संध्या पर गुरुद्वारा माडल टाउन में खालसाई कीर्तन दरबार सजेगा, जिसमें श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब से पंथ प्रसिद्ध भाई कंवल जीत सिंघ, तख्त श्री केशगढ साहिब आनंदपुर साहिब से भाई सिमरनदीप सिंघ, एवं पानीपत से भाई हरकीरत सिंघ जी गुरबाणी कीर्तन एवं भाई गुरमीत सिंघ कैंथल गुरू इतिहास श्रवण करवाएंगे। नरसिंघा बजाने वाले भाई परमजीत सिंघ भी आये हुए हैं गुरू का लंगर भी होगा। मुख्य दीवान 14 अप्रैल को खालसा ग्राउंड पीलीभीत रोड पर होगा। अमृत संचार 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे गुरुद्वारा माडल टाउन में होगा।