बरेली। डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 135वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बहुजन श्रृंखला के दूसरे दिन 12 अप्रैल को शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रातः 7 बजे बुद्ध पार्क (गांधी उद्यान के निकट) से प्रभात फेरी निकाली गई, जो डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क, कोतवाली बरेली में जाकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी के बाद समिति के पदाधिकारियों ने विभिन्न मोहल्लों से आने वाली झांकियों के टीम लीडरों को आवश्यक सूचनाएं प्रदान कीं। इसके उपरांत सम्यक दृष्टि समिति की ओर से भास्कर अस्पताल में सुबह 11 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 65 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। कार्यक्रम के दौरान भास्कर अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. ओ.पी. भास्कर ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र, पुरस्कार एवं गुलाब की कली देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्वयं भी रक्तदान कर समाज के प्रति प्रेरणादायक संदेश दिया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक ब्रह्म स्वरूप सागर, अध्यक्ष रणवीर सिंह, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. छोटे लाल, यशवंत सिंह अम्बेडकर, पुष्पा सिंह, अशोक चौधरी, विनोद चौधरी, एडवोकेट संजय वर्मा, अजय गौतम, अभय गौतम, पवन सागर, वैभव गौतम सहित अनेक लोगों ने रक्तदान में भाग लिया। शिविर में भास्कर अस्पताल के समस्त स्टाफ ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सम्यक दृष्टि महिला संघ की पदाधिकारी सारिका बौद्ध, बीना आजाद तथा समिति के महासचिव रमेश चंद्रा ने सभी रक्तदाताओं के प्रमाण पत्र तैयार करने में सहयोग किया। कार्यक्रम को समाजहित में एक सराहनीय पहल बताया गया।