बरेली। पीलीभीत बाईपास स्थित एक होटल में गुरु मां डॉ. सुरभि के निर्देशन में “थर्ड आई एक्टिवेशन” नामक तीन दिवसीय आध्यात्मिक शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 12, 13 और 14 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बरेली सहित विभिन्न शहरों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।शिविर के दौरान प्रतिभागियों को ध्यान, आत्म-विकास और मानसिक एकाग्रता से जुड़े विभिन्न अभ्यास कराए गए। गुरु मां डॉ. सुरभि ने बताया कि यह विशेष आध्यात्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम व्यक्ति की आंतरिक चेतना और आत्मिक शक्ति को जागृत करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें ध्यान, ऊर्जा संतुलन और गुरु के माध्यम से “शक्तिपात” जैसी प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया जाता है।कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि इन अभ्यासों के माध्यम से व्यक्ति अपनी मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है तथा जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में अधिक केंद्रित हो सकता है। शिविर में बताए गए कुछ विशेष अनुभव, जैसे बिना बोले संवाद करना, वस्तुओं को हिलाना या चम्मच मोड़ना आदि प्रतिभागियों के आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजकों के अनुसार, इन्हें व्यक्तिगत एवं आध्यात्मिक अनुभव के रूप में ही देखा जाना चाहिए।आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य लोगों को मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास की दिशा में प्रेरित करना है।शिविर में मुख्य रूप से पूनम गुप्ता, रवि प्रकाश कनाडा , डॉ. गीता चौहान रुद्रपुर , राकेश राजपूत, जया, आदित्य फर्रुखाबाद , देवेश यादव बदायूं , राजीव वर्मा गजरौला , डॉ. भुवनेश जौनपुर, प्रीती शर्मा जयपुर , अवनि आर्य, कीर्ति स्वरूप, नीता यादव, मनमोहन गुप्ता, गरिमा सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, अनीता सिंह, पूजा मित्तल, अंजना अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा, अक्षत मिश्रा, सुशील सोनी, आयुष सक्सेना, रीता सिंघल, निधि अग्रवाल, प्रीति मिश्रा, उषा खंडेलवाल सहित कई प्रतिभागियों ने भाग लिया।