भाजपा विधायक महेश गुप्ता ने कचहरी से माझिया रोड चौड़ीकरण का भव्य शिलान्यास किया

WhatsApp Image 2026-04-12 at 6.29.49 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर के समग्र विकास एवं सुगम यातायात व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में आज कचहरी से माझिया रोड चौड़ीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता द्वारा किया गया। लगभग 3.50 करोड़ रुपये की लागत से होने वाला यह कार्य क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को नई दिशा प्रदान करेगा।शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि कचहरी से माझिया रोड लंबे समय से संकरी होने के कारण क्षेत्रवासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इस सड़क के चौड़ीकरण से न केवल आमजन को जाम की समस्या से राहत मिलेगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह मार्ग भविष्य में शहर के लिए एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक बाईपास के रूप में विकसित होगा, जिससे मुख्य मार्गों पर बढ़ते यातायात का दबाव कम होगा।विधायक श्री गुप्ता ने बताया कि इस परियोजना को स्वीकृति दिलाने के लिए उन्होंने शासन स्तर पर निरंतर प्रयास किए। उनके प्रयासों के फलस्वरूप ही इस महत्वपूर्ण योजना को मंजूरी प्राप्त हुई और आज इसका शिलान्यास संभव हो सका। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य बदायूं शहर को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है, जिसके लिए वे लगातार कार्य कर रहे हैं।उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की यशस्वी सरकार के नेतृत्व में बदायूं में विकास कार्यों की श्रृंखला तेजी से आगे बढ़ रही है। सड़कों का सुदृढ़ीकरण, आधारभूत ढांचे का विकास और जनसुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता में शामिल है। कचहरी-माझिया रोड का चौड़ीकरण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने विधायक जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके चौड़ीकरण से हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।कार्यक्रम के अंत में विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता ने सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए इसी प्रकार के कार्य निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर पूर्व महामंत्री श्री सुधीर श्रीवास्तव,नगर अध्यक्ष अजय मथुरिया, मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा, मनोज मसीह,पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोबरन सिंह राजपूत,सभासद पंकज शर्मा,के एल गुप्ता,दीपक सक्सेना,हिमांशु कठेरिया,मनोज मसीह, सुरजीव गुप्ता, हिमांशु सक्सेना, आशीष कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights