बरेली। वार्ड संख्या 26 स्थित नार्थ सिटी एक्सटेंशन कॉलोनी में निवासी कल्याण समिति (आरडब्ल्यूए) के वर्ष 2026-27 के लिए पदाधिकारियों का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी ने 12 अप्रैल को औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।समिति के चुनाव में कॉलोनी के निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। नई कार्यकारिणी में अम्बरीष अरोड़ा को अध्यक्ष, नीतू उर्फ जूही गुप्ता को उपाध्यक्ष, सुनील कुमार को सचिव, पंकज शुक्ला को उप सचिव तथा के.एल. राजन को कोषाध्यक्ष चुना गया।इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कॉलोनी के विकास, स्वच्छता, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने सभी निवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही कॉलोनी को आदर्श बनाया जा सकता है।