कैंट विधायक ने शटल मारकर किया रोटरी बैडमिंटन टूर्नामेंट का शानदार आगाज़
बरेली। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में रोटरी क्लब बरेली साउथ द्वारा आयोजित दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का शनिवार 11 अप्रैल को भव्य शुभारंभ हुआ। खेलों के प्रति युवाओं में जोश भरने और स्वस्थ जीवनशैली के संदेश के साथ आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन के दौरान विधायक संजीव अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और स्वयं कोर्ट पर उतरकर बैडमिंटन खेलकर टूर्नामेंट की शुरुआत की। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि अनुशासन और शारीरिक-मानसिक मजबूती का आधार हैं। उन्होंने रोटरी क्लब की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे मंचों से ही स्थानीय प्रतिभाएं उभरकर सामने आती हैं।वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी मौजूदगीइस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. आई.एस. तोमर, डॉ. रवि मेहरा और रवि प्रकाश अग्रवाल सहित क्लब की कोर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।टूर्नामेंट की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में क्लब के अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल, सचिव संजय गर्ग और कोषाध्यक्ष सुजीत जायसवाल ने मुख्य भूमिका निभाई। इसके साथ ही टूर्नामेंट चेयरमैन अनुपम कपूर, को-चेयरमैन पंकज टंडन, यूथ डायरेक्टर शोभित अग्रवाल, संजीव मित्तल, अनिल अग्रवाल, अंकुर बंसल, संजय अग्रवाल, अजय जसोरिया, राजीव अग्रवाल, प्रदीप मदवार, ध्रुव तिलक, रोहित जिंदल, अपूर्व गुप्ता, अनूप अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, मनोज सेठी, शिशिर पाण्डेय और संदीप मेहरा का सक्रिय सहयोग रहा। पहले दिन के कड़े मुकाबलेप्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न वर्गों में रोमांचक मैच खेले गए, जिसमें बरेली के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। आयोजन समिति के अनुसार, समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान संगीता खण्डेलवाल, स्वस्ति जयसवाल, रितु कपूर, रति गुप्ता, नीना टडंन ,स्वीटी मित्तल ने भी खिलाड़ियों का निरंतर उत्साहवर्धन किया।
सभी मैच कराने ने मैच रेफरी देवेंद्र थापा, मनोज राणा, दीपक धवन, मृदुल बत्रा, असीम जौहरी, मयंक मित्तल का सहयोग मिला ।














































































