बदायूं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की युवा नगर कमेटी बदायूं का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष के.बी. गुप्ता ने की। युवा जिलाध्यक्ष राहुल रावत द्वारा जिलाध्यक्ष की सहमति से नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। घोषित कमेटी में श्याम साहू को नगर अध्यक्ष, रविन चौहान एवं आशीष रस्तोगी को नगर महामंत्री बनाया गया। वहीं शैलेंद्र कुमार गुप्ता, ऋतुराज खुशरिया, विवेक रस्तोगी, दिनेश राठौर एवं विकास पटेल को नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नगर मंत्री पद पर अमन गुप्ता, मुकेश पटवा (पहलवान), अनुज रस्तोगी, जावेद एवं अतुल पांडे को नियुक्त किया गया। फारुख उद्दीन को कोषाध्यक्ष तथा हिमांशु शुक्ला को नगर सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा संतोष पटवा, अजय सक्सेना एवं अंकित गुप्ता को नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया। बैठक में जिला महामंत्री सुनील गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रामकृष्ण गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष राहुल रावत एवं मंत्री मनोहर बत्रा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष के.बी. गुप्ता ने कहा कि संगठन पिछले कई दशकों से व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करता आ रहा है और नई कमेटी को भी उसी जोश और जज्बे के साथ आगे बढ़कर व्यापारियों की लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि यदि संगठन को उनके खून की भी आवश्यकता पड़ी तो वे अपनी एक-एक बूंद देने को तैयार हैं। वहीं युवा जिलाध्यक्ष राहुल रावत ने कहा कि व्यापारियों के अधिकारों के लिए एकजुट होकर हर स्तर पर संघर्ष करना होगा, तभी उनकी समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा। कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।