एमडीसीए और आईके नेक्स्ट जनरेशन भी सेमीफाइनल में

WhatsApp Image 2026-04-11 at 6.39.08 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। लीग मैच से होता हुआ श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी- 20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन सिक्स फाइनल के रोमांच की ओर बढ़ चुका है। यह रोमांच क्वार्टर फाइनल मुकाबलों से ही दिखने लगा। पहले क्वार्टर फाइनल मैच में आईके कलेक्शन बरेली पर बजाज टेक्सटाइल अमरोहा की 33 रन से जीत के बाद दूसरे और तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में भी बड़ा उलटफेर दिखा। दूसरे क्वार्टर फाइनल में मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (एमडीसीए) ने अपने ही शहर की तेजस्वी स्पोर्ट्स को रोमांचक मुकाबले में 5 रन से पराजित किया। वहीं तीसरे क्वार्टर फाइनल में आईके नेक्स्ट जनरल ने भी एसआरएमएस किंग्स को नौ विकेट से हरा कर सेमीफाइनल की ओर अपना कदम बढ़ाया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में शानदार खेल के लिए दो खिलाड़ी मैन ऑफ द मैच बने। गया। मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी एमडीसीए के खिलाफ 65 गेंदों पर नाबाद 149 रन बनाने वाले तेजस्वी के विआन राना और तेजस्वी के खिलाफ 44 गेंदों पर 92 रन बनाने वाले एमडीसीए के ऋतुराज शर्मा ने हासिल की। तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में 5 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 38 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाने वाले आईके नेक्स्ट जनरेशन के बल्लेबाज आर्यन जुआल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। एसआरएमएस ट्रस्ट के सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति और अन्य अतिथियों ने मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की।
श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी स्थित एसआरएमएस क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार शाम श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी- 20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन सिक्स का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच तेजस्वी स्पोर्ट्स मेरठ और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (एमडीसीए) के बीच खेला गया। तेजस्वी स्पोर्ट्स के कप्तान अभियुद्धाय तोमर ने टॉस जीत कर एमडीसीए मेरठ को बल्लेबाजी का न्योता दिया। एमडीसीए मेरठ ने इसका फायदा उठाया और 233 रन बनाए। इसमें हर्ष त्यागी (40 रन, 25 गेंद, 6 चौके, 1 छक्का), समीर चौधरी (26 रन, 17 गेंद, 2 चौके, 2 छक्के), ऋतुराज शर्मा (92 रन, 44 गेंद, 7 चौके, 7 छक्के) और सत्यम संगू (49 रन, 23 गेंद, 2 चौके, 5 छक्के) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 233 रनों का पीछा करने उतरी तेजस्वी स्पोर्ट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और नियमित अंतराल पर उसके बल्लेबाज अपना विकेट गंवाते रहे। लेकिन ओपनर विआन राना ने आखिरी तक संघर्ष किया और आक्रामक और नाबाद पारी से तेजस्वी की जीत की उम्मीदों को बरकरार रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। राना ने 11 छक्कों और 15 चौकों की मदद से 65 गेंदों पर नाबाद 149 रन बनाए। लेकिन किसी अन्य खिलाड़ी का सहयोग न मिल पाने की वजह से अपनी टीम को जिताने में कामयाब नहीं हो पाए। नतीजा 5 रनों के मामूली अंतर से तेजस्वी स्पोर्ट्स क्वार्टर फाइनल में अपने ही शहर की एमडीसीए से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इस मैच में अपनी- अपनी टीम के लिए शानदार रन बनाने वाले विआन राना (तेजस्वी स्पोर्ट्स) और ऋतुराज शर्मा (एमडीसीए) दोनों को मैन आफ द मैच चुना गया।
श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी- 20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन सिक्स का तीसरा तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच शुक्रवार दोपहर एसआरएमएस किंग्स और आईके नेक्स्ट जनरल के बीच खेला गया। एसआरएमएस किंग्स के कप्तान अल्तमस सिद्दीकी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन आईके नेक्स्ट जनरेशन के गेंदबाजों ने एसआरएमएस किंग्स के बल्लेबाजों को 1-1 रन के लिए मजबूर कर दिया। नतीजा एसआरएमएस किंग्स टीम 9 विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी। नितिन गंगवार (28 रन, 33 गेंद, 2 चौके, 1 छक्का), हिमांशु गंगवार (19 रन, 21 गेंद, 3 चौके), युवी (11 रन, 7 गेंद, 1 चौके, 1 छक्का) और ओम हरि यादव (13 रन, 12 गेंद, 2 चौके) को छोड़ कर कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक तक नहीं पहुंच पाया। 110 रन तक पहुंचाने में टीम को अतिरिक्त के रूप में मिले 12 रनों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। सेमी फाइनल में पहुंचने के लिए आईके नेक्स्ट जनरेशन के बल्लेबाजों ने सधी शुरुआत की और 10 ओवर में सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए। इसी ओवर में एक छक्का मारने के साथ दो रन लेकर आर्यन ने स्कोर को बराबर किया। ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने चौका मारा और अपनी टीम आईके नेक्स्ट जनरेशन को 9 विकेट से जीत दिलाई। आईके नेक्स्ट जनरेशन के लिए 5 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 38टी गेंदों पर आक्रामक नाबाद 70 रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यन जुआल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी- 20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन सिक्स आयोजन समिति के सचिव डा.नितिन सक्सेना ने बताया कि टूर्नामेंट के दोनों सेमी फाइनल मैच शनिवार को खेले जाएंगे। पहला सेमी फाइनल बजाज टेक्सटाइल अमरोहा और मेरठ डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन के बीच दोपहर बजे से होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल शाम 6.30 बजे आरंभ होगा। इसमें आईके नेक्स्ट जनरेशन की टीम पहुंच चुकी है। दूसरी टीम का फैसला एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी और एनएनएस बुलंदशहर के बीच होने वाले चौथे क्वार्टर फाइनल में विजेता से होगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights